अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया, संवाददाता अररिया आरएस स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में जहां मंगलवार को प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए मिनी स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। वहीं बुधवार को सेकेंडरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। दी गई जानकारी के मुताबिक दो दिनों के आयोजन में चम्मच कंचा दौड़, मेढक दौड़, सुई धागा दौड़, गणित दौड़, कबड्डी, वॉलीबाल, रस्सा - कशी, 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ जैसी विविध प्रतियोगिताओं के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसके दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया व पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और खेल भावना का सुंदर परिचय दिया। बताया गया कि सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य कुमार राघवेंद्र ने खेल दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है। केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.