केंद्रीय विद्यालय में सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार सोलंकी ने शुक्रवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कला प्रदर्शनी, एफएलएन प्रदर्शनी, टॉय लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, अटल टिंकरिंग लैब, व्यावसायिक, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर कक्षाओं में पठन-पाठन की गुणवत्ता भी देखी। प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। विद्यार्थियों से सोलंकी ने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करें, लेकिन अच्छे इंसान जरूर बनें। उन्होंने मानवीय मूल्यों और संवेदनशील नागरिक बनने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.