हाजीपुर, नवम्बर 26 -- हाजीपुर। सं.सू. केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर में संविधान दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद शाह द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलवाई। प्राचार्य ने कहा कि 'संविधान केवल देश का मार्गदर्शक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन को दिशा देने वाला पवित्र दस्तावेज है। विद्यार्थियों को इसके आदर्शों समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व को समझकर जीवन में अपनाना चाहिए, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.