गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय गुमला में गुरुवार को कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य शीला टिग्गा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेश यादव ने किया। कक्षा प्रथम की अध्यापिका ऋतु गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और उत्साह के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बच्चों को उपहार एवं अभिभावकों को स्वागत पैकेट वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में निकेतन कुमारी, प्रमिला गुप्ता, प्रित्सन रुं...