गुमला, सितम्बर 24 -- गुमला। केंद्रीय विद्यालय गुमला में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रूपेश कुमार सोनी और गुड़िया ओहदार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी। डॉ. सोनी ने नीम, तुलसी, गिलोय और एलोवेरा जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से मैदा से बने खाद्य पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक, तैलीय वस्तुओं, पैकेट और फास्ट फूड से परहेज करने की अपील की। प्रभारी प्राचार्या शीला तिग्गा ने भी बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आयुर्वेद दिवस पर पोस्टर व रंगोली से बच्चों ने दिया स्वस्...