केंद्रीय विद्यालय में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हजारीबाग में सोमवार को झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल शिक्षक प्रकाश कुमार मेहता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण की समयावधि, प्रक्रिया और महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक विज्ञान शिक्षक गणेश कुमार एवं राजनीति विज्ञान शिक्षक संदीप चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.