गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला। केंद्रीय विद्यालय गुमला में पहली कक्षा में नामांकन के लिए गुरूवार को लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन माध्यम में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीला तिग्गा ने की, जबकि वीएमसी नोमिनी चेयरमैन सुशील खाखा के नेतृत्व में लॉटरी प्रक्रिया संचालित की गई।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक प्रतिनिधि और एडमिशन कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से पूरा किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का नामांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.