जमशेदपुर, मार्च 20 -- केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल वाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। केवीएस द्वारा जारी विस्तृत शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक माता-पिता बाल वाटिका 1, 2, 3 और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 2 अप्रैल 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पोर्टल उपलब्ध रहेगा। पंजीकरण की समय सीमा समाप्त होने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें बाल वाटिका स्तर के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि सीटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.