बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए दो को होगा लकी ड्रॉ शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय नीमी (शेखोपुरसराय) में नामांकन के लिए बुधवार दो सितंबर को लकी ड्रॉ किया जाएगा। फिलहाल केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से नीमी कॉलेज परिसर में किया जाना है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को करीब 11 बजे से लकी ड्रॉ किया जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, डीएम द्वारा नामित एडीएम तथा कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। अभिभावकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से ड्रॉ कराया जाएगा। साथ ही लगभग 837 आवेदन फार्म को वैध पाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में फिलहाल बालवाटिका-01, बालवाटिका-02, बालवाटिका-03 तथा कक्षा एक से पांच तक क...