बोकारो, अगस्त 4 -- केंद्रीय विद्यालय नं. 1 के प्रांगण में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित त्रिदिवसीय चतुर्थ चरण गोल्डन ऐरो बैज प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में रांची संभाग के 21 विद्यालयों के 90 कब्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, स्वावलंबन, चरित्र निर्माण और सेवा भावना का विकास करना था। तीन दिवसीय आवासीय शिविर में प्राथमिक उपचार, उपयोगी गांठें बांधना, प्रकृति अध्ययन तथा कैंप कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप चीफ के रूप में प्राचार्य मनोज कुमार ने मार्गदर्शन किया। शिविर नायक की भूमिका नेपाली रजक ने निभाई, जबकि केवीएस रांची संभाग के विश्वनाथ हांसदा ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में शिविर की निगरानी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...