चम्पावत, फरवरी 7 -- बनबसा। बनबसा के केंद्रीय विद्यालय दो में वरिष्ठ अभिभावक दिवस मनाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कमला शर्मा ने किया। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स ने वरिष्ठ अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बाया। शनिवार को बनबसा केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ अभिभावक दिवस मनाया। इस दौरान दादा दादी की खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें गंगा देवी ने प्रथम, मुन्नी देवी ने द्वितीय और पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । दादाजी के लिए हुई प्रतियोगिता में देवेंद्र प्रसाद पहले भूपेंद्र प्रसाद दूसरे और पूरन लाल तीसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद मुदस्सिर के संचालन में हुए कार्यक्रम में खुशबू, अनुष्का राजपूत, निशा पीपल, राहुल शर्मा, कोमल, वाशिफा अंसारी, यमुना कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.