केंद्रीय विद्यालय बांका के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए चयनित, विद्यालय ने जीते 22 पदक
बांका, जुलाई 3 -- बांका, एक संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय बांका के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल 1 स्वर्ण, 15 रजत एवं 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। साथ ही विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- जूनियर नेशनल रग्बी टीम में बोकारो के 4 खिलाड़ी चयनितप्रतियोगिता का प्रदर्शन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सह प्रभारी प्राचार्य चन्द्रधारी शरण ने बताया कि पटना संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में टीम ने 10 रजत पदक जीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.