बांका, जुलाई 3 -- बांका, एक संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय बांका के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल 1 स्वर्ण, 15 रजत एवं 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। साथ ही विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- जूनियर नेशनल रग्बी टीम में बोकारो के 4 खिलाड़ी चयनितप्रतियोगिता का प्रदर्शन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सह प्रभारी प्राचार्य चन्द्रधारी शरण ने बताया कि पटना संभागीय खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में टीम ने 10 रजत पदक जीते...