गिरडीह, जनवरी 4 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर चार सदस्यीय टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में कोडरमा लोकसभा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अपर निजी सचिव सौरभ भूषण, केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के उपायुक्त एसवी जोगलेकर, केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची के सहायक आयुक्त बालेंद्र कुमार तथा अंचलाधिकारी धनवार यशवंत सिन्हा शामिल थे। टीम के साथ भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय, उत्तरी डोरंडा मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, जितेंद्र कुमार, दिलीप साव, प्रवीण सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर केंद्रीय विद्यालय निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.