केंद्रीय विद्यालय धनवार में ऑफलाइन लॉटरी आज
गिरडीह, मई 31 -- राजधनवार/गिरिडीह, हिटी। नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय धनवार, गिरिडीह में कक्षा 1 से 5 तक के एडमिशन के लिए ऑफलाइन लॉटरी का आयोजन 1 जून 2026 को 2 हाई स्कूल राजधनवार कैंपस में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कुल 200 सीटों के लिए लॉटरी होगी। प्रति कक्षा के लिए 40 सीट निर्धारित है। कक्षा 1 में आरटीई के तहत 10 सीटें आरक्षित हैं। लॉटरी के बाद 3 जून से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालय धनवार के प्राचार्य मनीष कुमार झा ने बताया कि सभी कक्षाओं में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (एससी), 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 27.5 प्रतिशत ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन में सर्विस कैटेगरी के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि लॉटरी के पारदर्शी संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें विद्यालय प्रबंधन समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.