बलिया, दिसम्बर 15 -- बलिया। शहर से सटे जीरा बस्ती पुलिस चौकी के पास से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर में कीचड़ महीनों से पसरा है। इसके कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को बेहद परेशानी हो रही है। स्कूल जाते समय छात्र-छात्राओं के साथ ही आस-पास के लोग आए दिन दोपहिया और साइकिल से फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सरकारी मशीनरी की अनदेखी से पिछले दिनों इसी मोहल्ले में दो छात्राओं की जान चली गई थी। बावजूद जिम्मेदार आंख बंद किए हुए हैं तथा सरकारी मशीनरी मौन धारण की है। लोगों की मानें तो सड़क पर कीचड़ लोगों के घरों से निकलने वाले पानी की उचित निकास नहीं होने से हो रहा है। मोहल्ले के लोग पानी निकासी की व्यवस्था यथाशीघ्र कराने की मांग जनहित में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.