केंद्रीय विद्यालय जयसिंहपुर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण लिया
फरीदाबाद, मई 12 -- नूंह, सरसमल। उपायुक्त अखिल पिलानी ने केंद्रीय विद्यालय जयसिंहपुर का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अब तक 276 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। उपायुक्त ने मंगलवार को विद्यालय परिसर का दौरा कर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यालय की प्रिंसिपल ऋचा ने विद्यार्थियों की संख्या और स्कूल की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.