केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में छात्र परिषद का गठन
बोकारो, अगस्त 6 -- चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, संगठन कौशल, सहयोग तथा सेवा-भाव का विकास करना है। जिससे वे विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्राचार्य संजय प्रसाद ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बैज लगाकर उन्हें दायित्व सौंपा तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अपने सहपाठियों के लिए आदर्श बनने की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि छात्र परिषद किसी भी विद्यालय की नेतृत्व व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होती है। संचालन शिक्षिका रुशाली ने किया। वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, सदनाध्यक्ष बिनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.