अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- द्वाराहाट,संजय मठपाल। क्षेत्र में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का संचालन अब तक शुरू नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने इसको लेकर शनिवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी थी। अब आमरण अनशन को टालकर आज से क्रमिक अनशन की बात कही है। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार राज व तहसीलदार तितिक्षा जोशी की मौजूदगी में बैठक हुई। यहां पूर्व प्रमुख दीपक किरौला, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, ललित मोहन सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे, बसंत लाल, मोहन जोशी, हिम्मत सिंह, बलवंत सिंह, एसआई सीमा आर्या आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.