कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार निज संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 11 वीं एवं 12वीं के 65 विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत पश्चिम बंगाल के अदीना, मालदा ले जाया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाये जाने वाले विषयों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा उन्हें इतिहास, संस्कृति और विरासत से रूबरू कराना है। शैक्षिक भ्रमण दल को विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और आपसी सहयोग बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। दल का नेतृत्व विद्यालय के उप प्राचार्य निशांत कुमार सिंह ने किया। शिक्षक दल में शम्स तबरेज, अमित कुमार, सौम्या स्वर्णकार,तनुश्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.