औरैया, मार्च 11 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर नगर से सटे गेल विहार आवासीय परिसर के निकट केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा रिजर्व की गई करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर विद्यालय भवन निर्माण कराए जाने की मांग राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य से की गई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भेंट कर मामले को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। गेल गांव में राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य को दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि दिबियापुर नगर के निकट जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय के लिए करीब तीन हैक्टेयर भूमि काफी पहले आवंटित कर रिजर्व की जा चुकी है। पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के आवासीय परिसर में अस्थाई भवन में चल रहा है। एनटीपीसी द्वारा विद्यालय संचालन में सहयोग से हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.