केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने 12वीं परीक्षा में लहराया परचम
सीतामढ़ी, मई 14 -- परिहार। प्रखंड के सुतिहारा गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना रहा। सफल विद्यार्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र तपेश राठौर ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखा गया। वहीं दिवाकर कुमार ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रा रिया कुमारी एवं फरहान अंसारी ने 81.4 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रौशन किया। सभी सफल विद्यार्थी सुरसंड क्षेत्र के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.