कोडरमा, अप्रैल 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय कोडरमा के छात्रों ने केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में आयोजित रीजनल चेस (शतरंज) खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के लगभग 20 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अंडर-19, अंडर-17 एवं अंडर-14 वर्ग शामिल थे। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोडरमा के छात्र रितिक राज ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि आदित्य कुमार गौरव एवं सत्यम ज्योति ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों के आधार पर केंद्रीय विद्यालय कोडरमा को ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।केवल शतरंज ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड...