केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में मिली सफलता : सांसद
नवादा, जून 28 -- नवादा जिले में केन्द्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता अब साफ हो गया है। सांसद विवेक ठाकुर के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्रीय विद्यालय के लिए शोभनाथ मंदिर के निकट कृषि फॉर्म वाली चिन्हित पांच एकड़ जमीन का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन को करते हुए रजिस्ट्री कर दी गई है। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह नवादा के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्यंत सुखद एवं ऐतिहासिक क्षण है। भूमि रजिस्ट्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग और अधिक प्रशस्त हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी होंगी और जल्द ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। सांसद विवेक ठाकुर ने इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.