बदायूं, अप्रैल 21 -- एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम एवं माल/यात्रीकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने सोमवार के लिए स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच स्कूल वाहन खामियां मिलने पर सीज कर दिये। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में संचालित बस मानक के अनुरूप नहीं मिली। इसकी फिटनेस समाप्त थी, वहीं बीमा भी नहीं था और टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। एआरटीओ ने इस बस को परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया। केसरी सिंह इंटर कॉलेज की वैन भी अनफिट मिली। इसे भी परिवहन कार्यालय में सीज किया। तीन अन्य मारुति वैन के स्कूल वाहन के मानक पूर्ण नहीं थे। इन्हें भी सीज कर दिया। एआरटीओ ने स्कूल वाहन सीज करने के दौरान बच्चों को अन्य वाहन के द्वारा घर भेज दिया। एआरटीओ ने कहा कि सभी स्कूल संचालक वैध तरीके से ही वाहनों का संचालन करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.