सिमडेगा, नवम्बर 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग का लीग में शनिवार को दो मैच खेला गया। पहला मैच बारूद क्रिकेट क्लब बनाम आरके क्रिकेट क्लब की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट खोकर 204 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए आरके क्रिकेट क्लब की टीम 118 रन में धराशाई हो गई। इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब की टीम ने 86 रन से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच पायवोट क्रिकेट क्लब और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाइवोट क्रिकेट क्लब की टीम 10 विकेट खोकर 156 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए केंद्रीय विद्यालय की टीम 07 विकेट खोकर 159 रन बनाते हुए 03 विकेट से मैच जीत ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.