केंद्रीय विद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाया सदन में
भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में केंद्र सरकार से नवगछिया अनुमंडल में एक नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना की मांग की। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि भागलपुर संसदीय क्षेत्र में पहले से एक नवोदय विद्यालय, कहलगांव में एक केंद्रीय विद्यालय और ट्रिपल आईटी जैसी संस्थाएं संचालित हैं। भागलपुर में एक नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा चुका है। ऐसे में अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Gridih News: 'जमुआ में डिग्री कॉलेज निर्माण विधायक की जीत'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.