केंद्रीय विद्यालयों में 12 हजार से ज्यादा नियुक्तियां हुईं
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान केंद्रीय विद्यालयों में 12 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की गई। इनमें शिक्षण और गैर शिक्षण दोनों तरह की भर्तियां शामिल हैं। सरकार के अनुसार, सितंबर 2022 से जुलाई 2025 के बीच केवीएस में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर 12,867 नियुक्ति प्रस्ताव जारी किए गए। वहीं, 2022-23 से दिसंबर 2025 तक नवोदय विद्यालय समिति में 2,341 पदों पर सीधी भर्ती की गई। इसके अतिरिक्त नवंबर 2025 में केवीएस के 8,714 तथा एनवीएस के 5,045 शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई, जिनकी परीक्षाएं जनवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गईं。
सरकार ने विशेष अभियान चलाया सरकार ने यह भी बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.