फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। केंद्रीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कक्षा-1 और बालवाटिका के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। चयन सूची अप्रैल में जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://admission.kvs.gov.in⁠ लिंक का उपयोग करना होगा। अन्य कक्षाओं में खाली सीटों के आधार पर ऑफलाइन प्रवेश होंगे। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष तय की गई है। सभी सूचियां स्कूल नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...