देहरादून, अगस्त 12 -- देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर में बुधवार को संभागीय स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत व कला उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें देहरादून संभाग के 32 केंद्रीय विद्यालयों के 293 विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट, उपायुक्त प्रीती सक्सेना, सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह और केंद्रीय विद्यालय बीरपुर की प्राचार्य बसंती खम्पा ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन गायन, नाटक, समूह गायन, वाद्य यंत्र, समूह नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों ने लोक परंपराओं और भारतीय संगीत-नृत्य की विविधता को मंच पर प्रस्तुत किया। उपायुक्त प्रीती सक्सेना ने छात्रों को राष्ट्रीय एक...