केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिलकर बीपीएड धारकों ने भर्ती शुरू कराने की लगाई गुहार
महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीपीएड संघ के बैनर तले कुलमणि त्रिपाठी की अगुवाई में बीपीएड डिग्री धारकों ने जूनियर परिषदीय स्कूलों में 32022 खेलकूद अनुदेशक भर्ती को शुरू कराने की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन में बीपीएड डिग्री धारकों ने लिखा है कि जूनियर स्कूलों में बीपीएड डिग्री धारकों की भर्ती को लेकर वर्ष 2016 में शासनादेश जारी कर ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। ऑनलाइन आवेदन के बाद काउंसलिंग की तिथि भी निर्धारित कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान में बीपीएड डिग्री धारक नौकरी नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अधिकतर बीपीएड डिग्री धारक अवसाद ग्रस्त हैं। इस अवसर पर मनीष तिवारी, महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.