लखनऊ, जुलाई 24 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपी के कौशल विकास मॉडल की प्रशंसा की है। गुरुवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड स्कीम इन स्किलिंग आर्कीटेक्चर (आईएसएसए) की बैठक में उन्होंने इसे सराहा। पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, बिहार और यूपी द्वारा उनके सामने अपने-अपने राज्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। यूपी की ओर से प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता डॉ. हरिओम ने एकीकृत कौशल विकास मॉडल का प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें विद्यालयी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, उद्योग सहभागिता, रोजगार एवं उद्यमिता तक को एकीकृत करते हुए राज्य इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी।यही नहीं कौशल मंदिर, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, रोजगार संगम पोर्टल के सुदृढ़ीकरण, करियर काउंसलिंग, अ...