नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली पुलिस ने एआई से केंद्रीय वित्त मंत्री का डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने बताया कि यह संगठित साइबर गिरोह लोगों को निवेश करने पर कम समय में ज्यादा रिटर्न का झांसा देता था। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि 60 साल के एक बुजुर्ग ने अपने साथ हुई 22.67 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री का एक वीडियो देखा था। इसमें एक ऐप के जरिए निवेश करने को कहा गया था। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वीडियो पर भरोसा कर लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर संपर्क किया। उन्हें 'मुद्रावन ऐप' और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने के लिए कहा। शुर...