केंद्रीय लोक उपक्रमों में पूल सिस्टम लागू, एक गाड़ी से चार अधिकारी चल रहे
रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद रांची स्थित केंद्रीय लोक उपक्रमों में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने को लेकर विशेष पहल शुरू कर दी गई है। सीसीएल, मेकॉन व सेल के अनुसंधान एवं विकास संस्थान और कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पूल सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत एक ही वाहन से कई अधिकारी और कर्मचारी एक साथ कार्यालय और फील्ड का दौरा कर रहे हैं। सीसीएल में फील्ड विजिट के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब किसी कोलियरी या अन्य परियोजना क्षेत्र में जाने से पहले विभागों को अपना शेड्यूल जारी करना होगा। इसके आधार पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही वाहन से संयुक्त रूप से दौरा कर रहे हैं। पहले अलग-अलग विभागों के अधिकारी अलग-अलग वाहनों से फील्ड जाते थे, जिससे ईंधन की अधिक खपत होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.