जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव की सफलता और भव्यता सुनिश्चित करने को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक का मुख्य आकर्षण झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कुणाल षाड़ंगी के समिति में जुड़ने से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई एवं प्रभु श्रीराम जी से रामनवमी महोत्सव की सफलता और समाज...