अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। प्रधान संगठन ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों के शीघ्र निर्माण और अन्य गांवों के लिए नई सड़कों की स्वीकृति की मांग की। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपाल बोरा, सूरज सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...