मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्थानीय सांसद व केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने दुनियाभर के निवेशकों को मुजफ्फरपुर में निवेश करने का न्योता दिया है। वे रविवार को हैदराबाद में आयोजित 'बीईए इंडिया बिजनेस समिट 2026' में देश-विदेश के निवेशकों से मुखातिब थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निवेश के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार और मुजफ्फरपुर को लेकर निवेशकों में उत्साह देख कर अच्छा लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अपनी नई निवेश नीति के साथ निवेश के लिए सबसे बेहतरीन माहौल प्रदान कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.