लखनऊ, फरवरी 25 -- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार शाम को तेलीबाग स्थित नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीएफजीआर) का दौरा कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मछली किसानों और संबंधित समुदायों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देने के लिए निरंतर अनुसंधान और नवाचार आवश्यक हैं। इस अवसर पर प्रो. बघेल ने कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस, गुमला में चल रही झारखंड की महिला प्रशिक्षुओं के साथ ऑनलाइन बातचीत भी की। बैठक में एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती ने संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर एक प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.