केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा को शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया के नेतृत्व में शिक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा से मिलें। इस दौरान उन्होंने टीईटी मुक्ति, टीईटी परीक्षा में शिक्षकों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक रखने व अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला मंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, संयुक्त मंत्री ललित बसेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.