अल्मोड़ा, मार्च 9 -- रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन से नौगांव से कनारीछीना लिंक सड़क और कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क के लिए बजट स्वीकृत कराने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष प्रताप नेगी, मंगल रावत, भगवान नेगी, बालम सिंह बानी, कुशाल डसीला, बहादुर डसीला, पंकज पांडे, नारायण दत्त भट्ट, किशन राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...