रुद्रपुर, मार्च 21 -- सितारगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा को सितारगंज में लगने वाले जाम और सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया। शुक्रवार को रुद्रपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने एनएचएआई के निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कमल जिंदल ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री को सितारगंज की मूलभूत समस्याएं बताईं। उन्होंने विशेष रूप से बाईपास पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने की मांग उठाई। साथ ही नेशनल हाईवे पर स्थित कमानी पुल के सुदृढ़ीकरण और सड़क मरम्मत कराने की भी मांग की। मंत्री टम्टा ने अधिकारियों को सभी समस्याओं पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.