भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे सांसद राजभूषण चौधरी निषाद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजभूषण चौधरी निषाद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की रीढ़ है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर मंत्री से विस्तृत चर्चा की। समारोह में मुख्य रूप से राजकिशोर गुप्ता, आलोक सिंह बंटू, नीतू सिंह चौबे और महेंद्र महलदार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...