केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया ने तीसरी बार विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीते सात मई से अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी को खोजवाने के लिए विदेश मंत्रालय को तीसरी बार पत्र लिखा है। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से लापता मनीष को खोजवाने का अनुरोध किया। कहा है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अबतक लापता मनीष के संबंध में कोई खास प्रगति नहीं हुई है, जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं। पहाड़ी ब्लॉक के चौहानपट्टी निवासी लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी के पिता संतोष द्विवेदी मंगलवार कोभरूहना स्थित जनसंपर्क कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिले थे। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस संबंध में दिल्ली पहुंचकर विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.