चम्पावत, अप्रैल 19 -- चम्पावत। जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा 19 एवं 20 अप्रैल को दो दिवसीय भ्रमण पर चम्पावत पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 19 अप्रैल को सांय 05:30 बजे बनबसा आगमन करेंगे। जहां वे ग्राम पंचायत पचपकरिया में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त रात्रि 9:00 बजे चम्पावत आगमन करेंगे। आगमन उपरांत वह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। भ्रमण के दूसरे दिन 20 अप्रैल को 11 बजे भाजपा कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में आयोजित विशेष गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्य मंत्री का दो दिनी भ्रमण आज से इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे...