पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जन प्रतिनिधियों के साथ विकास योजना के तहत 2025-26 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा स्थानीय सांसद निधि से निर्मित सात बारात घर एवं दो अन्त्येष्टि स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से निर्मित भवनों के बारे में संवाद किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से लाइव होकर बारातघर और अन्त्येष्टि स्थलों के निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पिपरिया अगरू, ग्राम पंचायत कैंच, विकासखण्ड बरखेडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत बढे़रा ...