केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन से मिला प्रतिनिधिमंडल
पीलीभीत, जुलाई 12 -- पीलीभीत/पूरनपुर। जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रशासकों और बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने शनिवार को सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बंगाली समाज को हिंदू वर्ण व्यवस्था के अंतर्गत मान्यता दिलाने, वन विभाग से भूमि विवाद के कारण अब तक मालिकाना अधिकार से वंचित विस्थापित परिवारों को पट्टा दिए जाने सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को शॉल, स्मृति चिह्न और धन्यवाद-पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। प्रतिनिधिमंडल में चंदिया हजारा के ग्राम प्रशासक वासुदेव कुंडू, प्रवीर सरकार, नगरिया खुर्द कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.