मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- मिर्जापुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार को अपना दल एस के किला जोन चुनार के पदाधिकारियों ने सौ सक्रिय सदस्य बनाकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा मंच के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पटेल ने किया। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु पटेल उर्फ दीपू पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश उर्फ पप्पू पटेल तथा युवा जिला अध्यक्ष उदय पटेल उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि महिला मंच की अध्यक्ष राधा पटेल एवं बीना पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। संचालन किला जोन अध्यक्ष आलोक पटेल ने किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...