मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शोक की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल नरैना गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। अनुप्रिया पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.