फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से जिले के 51 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। इस वर्ष जिले से करीब 18 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा, जबकि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बायोटेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगे। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारिय...