धनबाद, दिसम्बर 10 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ने मंगलवार को बस्ताकोला, लोदना व भौंरा क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद जियलगोरा अतिथिगृह में ओबीसी मजदूरों के साथ वार्ता की। इस दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम ने केंद्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस दौरान जय बहादुर यादव ने कहा कि पूरे कोल इंडिया में आउटसोर्सिंग चल रही है। डीजीएमएस की गाइडलाइन का पालन नहीं होने के कारण केंदुआडीह जैसी घटनाएं हो रही हैं। पूरे देश के ओबीसी मजदूरों को संगठित होकर काम करने की जरूरत है। मौके पर कोयला भवन के अध्यक्ष रामदुलार सिंह, महासचिव भोला यादव, विजय यादव, दयाराम यादव, अमरजीत यादव मीडिया प्रभारी राम नारायण, गणेश कुमार, मंगरु कुमार, राम नाथ गोप, रामदेव प्रसाद यादव, कामेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.